भिलाईछत्तीसगढ

बीएसपी के कर्मचारियों पर मांग के अनुरूप 600 वर्ग फीट तक के आवास को लाइसेंस पर दे

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों की सुविधा में बढ़ोतरी सहित अन्य मुद्दों को लेकर इंटक यूनियन की बैठक सेक्टर-3 कार्यालय में हुई।

इसमें यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि इंटक यूनियन द्वारा 400 वर्ग फीट तक के आवास को, लाइसेंस में आबंटन कराने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आवास की समस्या दूर हुई है लेकिन आने वाले समय में कर्मचारियों की मांग के अनुरूप 600 वर्ग फीट तक के आवास को लाइसेंस पर प्रबंधन दे इस दिशा में यूनियन प्रयास करेगा।

यह भी कहा कर्मचारियों को बेहतर आवास उपलब्ध कराने के लिए खाली पड़े बड़े आवासों को डी ग्रेड कराकर, कर्मचारियों के लिए आवंटन करवाएंगे।यूनियन की बैठक में महासचिव एसके बघेल ने कहा की इंटक यूनियन द्वारा कर्मचारियों की मांग के अनुरूप 600 वर्ग फीट तक के आवास को लाइसेंस में कराने का हर संभव प्रयास करेगी।

उपाध्यक्ष मदन सिन्हा ने कहां कर्मचारियों के एचपीएल कम्यूलीटीव लीव को भरने में ई सहयोग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि टाइम आफिस से अटेंडेंस लोड होने में समय लगता है जिससे अनुपस्थित हो जाता है इसमें सुधार किया जाए।

वरिष्ठ सचिव संतोष साव ने कहा, जो यूनियन नान एजुकेटिव प्रमोशन पालिसी का विरोध कर रही है उसी यूनियन ने 2017 में राउरकेला इस्पात संयंत्र में यह लागू की है वहां पर चार्जमैन के पद पर सीनियर आपरेटर बना दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!