भिलाईछत्तीसगढ

विधायक देवेंद्र यादव से मिले बीएसपी के टीए प्रशिक्षु,नियुक्ति की मांगों पर लगाई गुहार   

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-भिलाई इस्पात संयंत्र में नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्षरत टीए प्रशिक्षु छात्रों ने बुधवार को भिलाई नगर विधायक से मुलाकात की। इस दौरान टीए प्रशिक्षु छात्रों ने मामले से जुड़े दस्तावेज दिखाते हुए आवेदन भी सौंपा और मदद के लिए गुहार भी लगाई है।

विधायक देवेंद्र यादव ने हर संभव मदद की बात कही है।

बीएसपी के टीए प्रशिक्षु छात्रों ने विधायक देवेंद्र यादव को बताया कि उनके 2011 में थाना नेवई भिलाई में बीएसपी अफसरों एवं भिलाई नगर निगम के एक पार्षद के सांठगांठ से टीए आंदोलन के प्रमुख 40 लोगों पर झूठा बलवा का मुकदमा दर्ज कर कराया गया था। इसके बाद से अनावश्यक छात्रों की गिरफ्तारी की कोशिश की जाती है।

टीए संगठन के अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ उधा न्यायालय में भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्कालीन अधिकारी ने मिलकर कूट रचित दस्तावेज और झूठा शपथ पत्र के माध्यम से उधा न्यायालय में रिट याचिका लगवाकर छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं की भर्ती को रोक दी गई।

विधायक देवेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि अब किसी को भी परेशान नहीं होने देंगे। संयंत्र के एक अधिकारी का तीन अलग-अलग साइन देख आश्चर्य प्रकट किया। देवेंद्र यादव ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं महापौर,

विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर और टीए प्रतिनिधिमंडल के साथ जलछ बैठक की बात कही। इस दौरान अमीर सिद्घकी, संतोष सिंह कुलदीप सिंह ,गुलाब ,रमेश श्याम सुंदर ,मनोज चंद्राकर राम अवतार, गोपाल यादव ,श्रवण वर्मा, जयशंकर, श्रीनिवास रेड्डी, योगेन्द्र वर्मा, मनहरनलाल साहू, देवनारायण, भागीरथी, हितेन्द्र साहू, कृष्ण कुमार साहू, नियाजु, प्रमोद आदि थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!