
रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने ट्विटर पर लिखा भाजपा हटी महंगाई घटी। इशारों- इशारों में उन्होंने हिमाचल प्रदेश चुनाव को इस महंगाई के मुद्दे से जोड़ दिया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार को महंगाई का जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल के दाम करके यह बता दिया कि पेट्रोलियम पदार्थ की बढ़ी कीमत के लिए भी भाजपा की सरकार ही जिम्मेदार थी।

