उत्तरप्रदेशदेश

उत्तरप्रदेश के 46 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी, खुफिया विभाग को आतंकी संगठन ने भेजा धमकी भरा अलर्ट, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर समेत ये स्टेशन शामिल, बढ़ाई गई सुरक्षा

Story Highlights
  • खुफिया विभाग से मिले अलर्ट के अनुसार आतंकियों के निशाने पर वाराणसी, गोरखपुर, अलीगढ़, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद प्रयागराज, कानपुर, आयोध्या के साथ ही उत्तराखंड के हरिद्वार रेलवे स्टेशन भी है। सूत्रों के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा की धमकी मिलने के बाद सभी स्टेशनों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

उत्तरप्रदेश न्यूज़ धमाका /// धमकी भरा अलर्ट मिलने के बाद जीआरपी, आरपीएफ व डाग स्क्वाड ने स्टेशन की सुरक्षा परखी। उत्तरप्रदेश  46 स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई है. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की धमकी मिलते ही खुफिया एजेसी अलर्ट हो गई. जिन स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई, उनमें वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज समेत 46 स्टेशन शामिल है। शनिवार देरत रात खुफिया विभाग को लश्कर-ए-तैयबा का धमकी भरा अलर्ट मिला था। जिसके बाद से रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया विभाग से अलर्ट मिलने के बाद वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों और पीडीडीयू जंक्शन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

 शनिवार देर रात पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी कोतवाल सुरेश सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने फोर्स के साथ सभी प्लेटफार्म पर तलाशी शुरू करा दी। वहीं  पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों व यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली गई। (UP) वहीं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी जगह-जगह कर दी गई है। कंट्रोल रुम के कर्मचारियों को दिशा निर्देश देकर गंभीरता से स्टेशन पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।  जीआरपी कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि आतंकियों की धमकी के बाद स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!