धमतरीछत्तीसगढ

जंगलों में सज रही जुआरियों की महफिल , पुलिस का डर नहीं , कार्यवाही की आस में ग्रामीण

Story Highlights
  • मरकटोला जुआ फड़ को लेकर शुरू से बदनाम है। कुछ साल पहले यहाँ छत्तीसगढ़ द्वारा गठित क्राइमब्रांच की टीम ने करवाई कर लाखों रु नगद व 2 दर्जन जुआरियों को पकड़ा था। इनमें कई रसूखदार लोग भी शामिल थे। खास बात यह है कि यहाँ हारने वाले को तत्काल 10 प्रतिशत ब्याज पर रकम भी मिल जाता है। फिलहाल मामला गृहमंत्री तक पहुचने से अब क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी करवाई की उम्मीद कर रहे।

धमतरी न्यूज़ धमाका /// जिले से लगे बालोद के मरकाटोला के जंगल मे जुआरियों की बड़ी फील्ड सज रही। रोजाना यहाँ आधे करोड़ का दांव लग रहा। जुआरियों की संख्या भी लगभग 100 के ऊपर होती है। यहाँ धमतरी के अलावा कांकेर, बालोद जिले के जुआरी दाव लगाने पहुंचते हैं।बालोद और धमतरी के कुछ लोग यहाँ जुआ खेलाकर रोजाना 2 से ढाई लाख रु नाल के रूप में कमा रहे। इस जुआ फड़ का सरगना धमतरी का एक युवक है जो पूर्व में भी जुआ खिलाने के आरोप में पकड़ा चुका है।

साथ ही इसमें बालोद और धमतरी जिले के कुछ सफेदपोश नेता भी शामिल है। जब धमतरी में इनकी दाल नही गली तो अब मारकाटोला में जुए का अवैध व्यापार चला रहे।जंगल मे बकायदा जुआरियों को फील्ड तक पहुंचाने के लिए गुर्गे रखे जाते हैं। साथ ही कट्टे की नोंक पर निगरानी भी कराई जाती है। ऐसी स्थिति में यहां कभी भी अप्रिय घटना भी घटित हो सकती है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मरकाटोला के बड़े जुए फड़ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तत्काल इस पर पुलिस को कहकर एक्शन लेने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में नशा व अपराध को लेकर सभी एसपी को निर्देश दिया गया है। अब फिर से इसकी समीक्षा कर वार्निंग दी जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!