भिलाईछत्तीसगढ

भिलाई प्रिंसिपल सुसाइड केस : कालेज के ही तीन लोगों ने जान देने को उकसाया, सुसाइड नोट में सामने आये नाम

Story Highlights
  • कॉलेज के स्टूडेंट्स डॉ. नायक की मौत से काफी दुखी हैं। इस घटना से वह काफी आक्रोषित हैं। उनका कहना है कि डॉ. नायक स्टूडेंट्स के हित में काम करते थे। स्टॉफ उनका सहयोग नहीं करता था। इससे वह डिप्रेशन में आ गए और उन्होंने इस तरह का कदम उठाया। कॉलेज के स्टूडेंट्स ने निर्णय लिया है कि वह इस मामले को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और क्षेत्रीय विधायक व मंत्री रुद्र गुरु से मिलेंगे और मामले की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

भिलाई न्यूज़ धमाका /// गुरुवार 28 अक्टूबर को शासकीय नागरिक कल्याण कॉलेज अहिरवारा के प्रभारी प्रचार्य डॉ. नायक ने कॉलेज के पुराने भवन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मौके पर पहुंची नंदिनी पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उन्हें डॉ. नायक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट से ये बात साफ हो गई है कि उन्होंने खुदकुशी व्यक्तिगत कारणों से नहीं की, बल्कि उन्हें इसके लिए तीन लोगों ने मजबूर किया था। जिन तीन लोगों के नाम सुसाइड नोट के जारिए समाने आये हैं। वे लोग कॉलेज के ही स्टॉफ बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस इस मामले की जांच करती इससे पहले ही पीएम के बाद परिजन डॉ. नायक के शव को लेकर पैतृक गांव अंतिम संस्कार के लिए चले गए। परिजन फिलहाल उनकी मौत को लेकर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। उनके अंतिम संस्कार से आने के बाद ही मामले में पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!