रायपुरछत्तीसगढ

कांग्रेसियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोपी टिंकू पुलिस की गिरफ्त में

Story Highlights
  • कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इसके अलावा अभद्र पोस्ट लिखने वाले युवक पर दंगा भड़काने का भी आरोप है। अब इस मामले में कांग्रेस लीगल सेल के शिकायत दर्ज कराने के बाद बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने एक्शन लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को धमतरी से गिरफ्तार किया है।

रायपुर न्यूज़ धमाका /// कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने दो दिन पहले सिविल लाइन थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने टिंकू साहू नाम के युवक पर दंगा भड़काने के लिए फेसबुक में कांग्रेस नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। जिस पर FIR दर्ज कर पुलिस टिंकू साहू की तलाश कर रही थी। संदीप दुबे ने पुलिस को बताया था कि टिंकू साहू ने राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। संदीप की शिकायत पर पुलिस ने टिंकू साहू के खिलाफ्अ लग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया था मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने साइबर सेल की टीम को आरोपी का पता लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद टीम ने टिंकू साहू का फेसबुक अकाउंट चेक किया और जानकार जुटाई। टीम की जांच में पता चला कि टिंकू धमतरी जिले के भखारा का रहने वाला है। जिसके बाद पुलिस की टीम को धमतरी भेजा गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!