
राजस्थान न्यूज़ धमाका /// राजस्थान की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान मंगलवार को एक नेता की सीएम गहलोत के मंच पर भाषण देने के दौरान ही मौत हो गई. उपचुनाव के प्रचार के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यक्रम में मंच संचालन कर रहे यूथ कांग्रेस के नेता मोहब्बत सिंहको भाषण देने के दौरान ही हॉर्ट अटैक आया, जिससे वो मंच पर ही गिर पड़े. जबतक इलाज के लिए ले जाते रास्ते में ही उनका निधन हो गया. दिवंगत नेता के मौत से सीएम अशोक गहलोत बहुत दुखी हैं. उन्होंने ट्वीट कर अपनी श्रद्धांजलि दी है और शोक व्यक्त किया है




