बिजनेस

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने दिवाली से पहले 95,000 कर्मचारियों को दिया गिफ्ट, DA बढ़ाकर किया 17 फीसदी

रिपोर्टों के अनुसार, MSRTC से DA वृद्धि से लगभग 95,000 कर्मचारियों को लाभ होगा.

दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों की हर रोज बल्ले-बल्ले हो रही है. एक तरफ केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए बड़े गिफ्ट की घोषणा करते हुए उनका डीए बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया, वहीं राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों के लिए तोहफा देने का ऐलान कर रही हैं. महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने मंगलवार को अपने कर्मचारियों के लिए एक मेगा दिवाली बोनांजा की घोषणा की है और महंगाई भत्ता को बढ़ाने का ऐलान किया है. सरकार ने महंगाई भत्ता मौजूदा 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत कर दिया है. बता दें, MSRTC का यह कदम केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA और महंगाई राहत पर 28% से 3 प्रतिशत अंक की वृद्धि को मंजूरी देने के एक सप्ताह बाद आया है. दिलचस्प बात यह है कि डीए में नई बढ़ोतरी दिवाली से कुछ दिन पहले हुई है और इसका उद्देश्य 47 लाख से अधिक कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा. MSRTC ने कहा कि कर्मचारियों के अक्टूबर वेतन का भुगतान प्रत्येक माह के निर्धारित 7 वें दिन के बजाय 1 नवंबर को दिवाली त्योहार से पहले किया जाएगा. इसके अलावा, MSRTC ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को क्रमशः 2,500 रुपये और 5,000 रुपये के “दिवाली भेट” देने की भी घोषणा की है. इससे केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा. इससे पहले दिन में, वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू होगी.डीए में बढ़ोतरी और दिवाली बोनस की घोषणा के अलावा, एमएसआरटीसी ने रात की एक्सप्रेस बसों को छोड़कर, अपनी सभी सेवाओं के किराए में भी बढ़ोतरी की है, टिकट की कीमतों में न्यूनतम 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!