
पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है. सुपर-12 के ग्रुप-2 को देखें, तो पाकिस्तान 4 अंकों के साथ टॉप पर है
टी20 विश्व कप में 26 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान ने अपने-अपने ग्रुप मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जहां एक तरफ दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से मात दी. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड पर 5 विकेट से दमदार जीत दर्ज की. टी20 विश्व कप में अब तक कुल 19 मैच खेले जा चुके हैं. सुपर-12 की अंकतालिका पर नजर डालें, तो यहां टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है. ग्रुप-1 में इंग्लैंड, जबकि पाकिस्तान ग्रुप-2 में टॉप पर है. पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है. सुपर-12 के ग्रुप-2 को देखें, तो पाकिस्तान 4 अंकों के साथ टॉप पर है, जबकि अफगानिस्तान 1 मैच जीतकर दूसरे पायदान पर आ चुका है. नामीबिया ने अब तक कोई मैच नहीं खेला है और यह टीम तीसरे पायदान पर है, जबकि न्यूजीलैंड अपना पहला मुकाबला गंवाकर चौथे स्थान पर मौजूद है. साउथ अफ्रीका 2 में से एक मैच जीतकर चौथे पायदान पर है, जबकि बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मैच 5 विकेट से गंवाया और यह टीम पांचवें स्थान पर मौजूद है. पहले ग्रुप में इंग्लैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने अपने-अपने शुरुआती मैच जीते हैं, लेकिन नेट रनरेट ने टीमों को क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे पायदान पर ला दिया है, जबकि वेस्टइंडीज दोनों मुकाबले गंवाकर छठे स्थान पर मौजूद हैबात अगर भारत की करें, तो पाकिस्तान से बुरी तरह हारकर टीम इंडिया पांचवें पायदान पर है. भारत और न्यूजीलैंड ने अपने पहले मुकाबले गंवाए हैं, लेकिन नेटरनरेट की वजह से टीम इंडिया न्यूजीलैंड से नीचे है. छठे स्थान पर स्कॉटलैंड मौजूद है, जिसे अफगानिस्तान ने 130 रन से रौंदा है.




