बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर : 9वीं के छात्र के किडनैपर्स गिरफ्तार , मांगी थी फिरौती

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// तखतपुर निवासी शशिकांत पांडेय का 15 साल का बेटा हिमालया पांडेय 9वीं का छात्र है। रोज की तरह सुबह 10 बजे ट्यूशन के लिए निकला था। 11:30 बजे वह वापस आ जाता था लेकिन मंगलवार को घर नहीं लौटा। परिजन ने सोचा कि दोस्तों के साथ कहीं घूमने चला गया होगा। जब वह शाम 4 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परेशान परिजन ट्यूशन टीचर अरविंद तिवारी के पास पहुंचे। उन्होंने हिमालय के समय पर घर न आने की बात कही। इस बीच शशिकांत के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने उनके बेटे का अपहरण करने और 10 लाख रुपए फिरौती की मांग की शशिकांत के मुताबिक, अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम न देने पर हिमालया को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

शशिकांत ने तत्काल इसकी सूचना SP दीपक झा को दी। अपहरण व फिरौती का मामला सामने आते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई। CCTV फुटेज की जांच और साइबर सेल की मदद से अपहरण कर्ताओं का लोकेशन ट्रेस किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से फिरौती की मांग के लिए यूज किए गए सिम कार्ड, मोबाइल, बाइक एवं चाकू सहित अन्य सामान बरामद किया।सकुशल बरामद हिमालया ने पुलिस को बताया कि उसे फोन दिलाने के बहाने गांव के तीन परिचित बाइक में बैठाकर साथ ले गए थे। थोड़ी दूर जाने के बाद 4 और युवक आए।

उन्होंने चाकू दिखा कर धमकाया और उसे अपने साथ ले गए।पुलिस की पूछताछ में पता चला कि 3 अपहरणकर्ता हिमालया के मूल गांव सेमरसल के रहने वाले हैं। उन्हें हिमालया के पिता की आर्थिक स्थिति की जानकारी थी। यही वजह है कि उन्होंने अपहरण के लिए हिमालया को टारगेट किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राममंगल यादव पिता दुर्गा यादव 19 साल निवासी ग्राम सेमरसल, थाना जरहागांव, मुंगेली,सुरेंद्र रजक उर्फ माली पिता स्व. नर्मदा रजक 23 साल निवासी कुदुदंड, बिलासपुर,सोमराज पटेल पिता माधुरीलाल पटेल 21 साल निवासी सेमरसल, जरहागांव, मुंगेली व एक नाबालिग,कान्हा पिता स्व. सुरेश शर्मा 24 साल निवासी सरकंडा, बिलासपुर,जगदिश पटेल पिता अमृतलाल पटेल 21 साल निवासी ग्राम सेमरसल जरहागांव, मुंगेली , घनश्याम यादव पिता बिसाहू राम यादव 19 साल निवासी वेयरहाउस रोड़ बिलासपुर पुलिस इनके ऊपर कार्यवाही कर रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!