
बीजापुर न्यूज़ धमाका /// लेखापाल नडिगोटा किशोर ने श्रम विभाग के मजदूरों के खाते में जमा की जाने वाली राशि के साथ संलग्न की गई नोटशीट व श्रमिकोंं की सूची गायब की थी। उसकी जगह अपने परिचितों व चहेतों के नाम का खाता संख्या व राशि लिखकर सूची में श्रम अधिकारी अशोक चौरसिया व श्रम निरीक्षक का फर्जी हस्ताक्षर कर 13 लाख रुपए निकाल लिए।इन पैसों को 22 फर्जी हितग्राहियों के खाते में जमा किया गया। मामले की जानकारी लगी तो सभी के होश उड़ गए। श्रम अधिकारी ने मामले की जांच करवाई। जिसके बाद रविवार को सिटी कोतवाली में FIR दर्ज की गई है।

