भोपालमध्यप्रदेश

MP : भोपाल में बजरंग दल ने प्रकाश झा की शूटिंग के सेट पर किया हमला , कहा ”हम बॉबी देओल को ढूंढ रहे हैं”

भोपाल न्यूज़ धमाका /// बजरंग दल के सदस्‍यों का कहना है कि बॉबी देओल अभ‍िनीत प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘आश्रम’ हिंदुत्‍व का अपमान थी और जब तब इसका नाम नहीं बदला जाता, ये लोग इसका प्रसारण नहीं होने देंगे. बजरंग दल के एक नेता ने कहा कि प्रकाश झा ने मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है और सीरीज का नाम बदलने का भी आश्‍वासन दिया हैफिल्‍म निर्देशक प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां घुस आए और प्रकाश झा के साथ बदसलूकी की और उनके चेहरे पर स्‍याही फेंक दी.

पुलिस ने यह जानकारी दी. प्रत्‍यक्षदर्श‍ियों ने अपने मोबाइल फोन में घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें देखा जा सकता है कि बजरंग दल के सदस्‍य क्रू के सदस्‍यों का पीछा करते हैं और उनमें से एक को पकड़ कर बुरी तरह मारते हुए दिख रहे हैं बजरंग दल के सदस्‍यों की एक भीड़ ने रविवार शाम को शूटिंग के सेट पर हमला बोल दिया. वो लोग ”प्रकाश झा मुर्दाबाद”, ”बॉबी देओल मुर्दाबाद” और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे बजरंग दल के नेता सुशील सुडेले ने कहा, ”उन्‍होंने आश्रम-1, आश्रम-2 बनाई और अब आश्रम-3 के लिए शूटिंग कर रहे थे. प्रकाश झा ने आश्रम में दिखाया कि गुरु महिलाओं का शोषण कर रहा है. क्‍या उनमें चर्च और मदरसों को लेकर ऐसी फिल्‍म बनाने की हिम्‍मत है? वो खुद को समझते क्‍या हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!