
उर्वशी रौतेला ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी करवा चौथ 2021.’ उर्वशी रौतेला के फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं इस वीडियो पर खूब कमेंट्स भी आ रहे हैं. उर्वशी इस वीडियो में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. उनका मेकअप उनके आउटफिट के साथ परफेक्ट लग रहा है. इसके सीथ ही उर्वशी रौतेला बाहें फैलाकर बलखाती नजर आ रही हैं
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// उर्वशी रौतेला ने फैंस को सोशल मीडिया पर खास अंदाज में करवा चौथ की बधाई दी है. उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं. उर्वशी ने इस वीडियो में बेबी पिंक कलर की बिकिनी पहनी है. इसके साथ ही उन्होंने हैट लगाई है. समुद्र किनारे खड़ी उर्वशी अदाएं दिखा रही हैं. इस दौरान उनकी स्टाइलिस्ट उनके आउटफिट को ठीक कर रही है.
