कर्नाटकदेश

मोहब्बत में मौत : गैर-मजहब की युवती से मोहब्बत करने पर 34 साल के युवक की हत्या

कर्नाटक न्यूज़ धमाका ///सिंदगी तालुक के बालगानूर गांव में 24 साल की एक युवती के साथ रवि पिछले चार साल से रिलेशनशिप में था युवती के माता-पिता ने रवि को रिश्ता खत्म करने की धमकी दी थी.गुरुवार को अपने गांव बालगनूर में किराने का सामान खरीदने निकला रवि घर नहीं लौटा. उसके परिवार ने जब तलाशी शुरू की तो पास के खेत में उसकी चप्पलें और कपड़े मिले. रवि का मोबाइल फोन स्विच ऑफ था  दूसरे धर्म की महिला के साथ संबंध रखने पर युवती के परिवार वालों ने एक 34 वर्षीय युवक का कथित तौर पर अपहरण किया और फिर उसका मर्डर कर दिया.  ‘मेरे प्रेमी की जान खतरे में है. उसकी हत्या की जा सकती है. प्लीज उसे बचा लिजिए.’, यह कहते हुए कर्नाटक के विजयपुरा में शुक्रवार की सुबह रोती हुई महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके मदद मांगी थी.  

लेकिन उसके प्रेमी की जान नहीं बच पाई युवक का शव बाद में गांव के तालाब में मिला. कंट्रोल रूम में कॉल के तुरंत बाद महिला को उसकी सुरक्षा के लिए थाने लाया गया. युवक गुरुवार से लापता था और एक दिन बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. महिला के मामा और भाई को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि दोनों ने रवि की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया हैपुलिस अधीक्षक एचडी आनंद ने बताया, “युवती के पिता और बड़े भाई लापता थे, इसलिए हमने उसके मामा और उसके छोटे भाई को हिरासत में लिया, जिन्होंने जुर्म कबूल कर लिया. उनकी सूचना के आधार पर रवि का शव गांव के एक तालाब में मिला

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!