कवर्धाछत्तीसगढ

डीएसपी की गाड़ी ने 4 को रौंदा, घायल अस्पताल में भर्ती , अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी

कवर्धा न्यूज़ धमाका /// कवर्धा के भोजली तलाब के पास मजदूर बजार की है. जहां शनिवार को तकरीबन 12:30 बजे बेमेतरा मुख्यालय में SDOP के प्रभार में पदस्थ DSP आर बर्मन की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई. जिससे डिवाइडर पर बैठे मजदूर उसकी चपेट में आ गए. गाड़ी के डिवाइडर पर चढ़ते ही मजदूर भाग कर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. लेकिन 4 मजदूरों के हाथ-पैर में चोटें आई हैं. जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. घायलों का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि गाड़ी DSP आर बर्मन का ड्राइवर चला रहा था. वे उस समय गाड़ी में मौजूद नहीं थे. उनका ड्राइवर अधिकारी की गाड़ी लेकर नाश्ता करने निकला था.इस घटना में 4 मजदूर घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!