
महासमुंद न्यूज़ धमाका ///आज सुबह पटेवा थाना में लगभग 130 मजदूरों से खचाखच भरी लग्जरी बस क्रमांक यूपी-जेटी 3923 खड़ी हुई। इस बस में बैठे सभी मजदूर हैं और काम की तलाश में उत्तरप्रदेश जा रहे थे। मजदूरों के दीगर प्रांत जाने की खबर पटेवा पुलिस को मुखबिर से मिली।महासमुंद जिले से गरीब मजदूरों का पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला जिले के पटेवा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां 130 मजदूरों से भरी बस यूपी के प्रयागराज जा रही थी. जिसे पटेवा पुलिस ने नेशनल हाइवे-53 पर थाने के पास रोका, तब मामले का खुलासा हुआ.
इस पूरे मामले में विधायक व संसदीय सचिव का कहना है कि मजदूर दलाल भाजपा के मिली भगत से यूपी चुनाव को प्रभावित करने के लिए इन लोगों का पलायन करा रही है. वही पुलिस और श्रम विभाग रटा रटाया राग अलाप रहे हैं.स में बैठे ये मजदूर और छोटे मासूम छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से पलायन कर यूपी में ईट भट्ठे पर काम करने जा रहे थे. पुष्पराज ट्रेवल्स की बस में पिथौरा, पटेवा, खट्टा, जलकी समेत गांव के 100 मजदूर (महिला-पुरुष) और 30 बच्चे पलायन कर यूपी के प्रयागराज जा रहे थे. जिन्हें जे. के. गुप्ता और नन्दू मोहंती नामक मजदूर दलाल एक-एक मजदूर को 20 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक एडवांस देकर यहां से यूपी ले जा रहे थे. जिसे पटेवा पुलिस ने पकड़ा है

