धमतरीछत्तीसगढ

युवक ने जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश

धमतरी न्यूज़ धमाका /// दवाई की दुकान में काम करने वाले एक युवक जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की है। युवक को परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता का आरोप है कि अर्जुनी थाने के एएसआई ने 1.20 लाख रुपए की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर छेड़खानी के केस में फंसाने की धमकी दी थी। इससे परेशान हाेकर युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया है।संबलपुर बोड़रा निवासी ओमप्रकाश साहू ने बताया कि गांव के छबिलाल से मेरे बेटे जितेंद्र साहू 24 के साथ 3 अक्टूबर को विवाद हो गया।

इसके बाद छबीलाल ने विवाद की शिकायत थाने में की। दूसरे दिन 5 अक्टूबर को एएसआई दुलालनाथ साहू ने गांव में आकर जितेंद्र से पूछताछ की। थाने बुलाया। उसने मेरे बेटे जितेंद्र से 1 लाख 20 हजार रुपए की मांग की। 80 हजार रुपए दे चुके थे। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे 20 हजार रुपए और मांगने के लिए फोन किया। रुपए नहीं देने पर किसी लड़की के साथ छेड़खानी के झूठे केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी।ओमप्रकाश साहू ने बताया कि सुबह काम पर गए थे। शाम को घर लौटे तो जितेंद्र अचेत मिला। मुंह से झाग निकल रहा था। आस-पड़ोस को इसकी जानकारी दी। इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया।युवक का इलाज चल रहा है। होश में आने के बाद पुलिस बयान से ही स्पष्ट होगा कि युवक ने किसी वजह से जहर पिया है। इस संबंध में अर्जुनी टीआई ने युवक के बयान लेने के बाद आगे की जांच करने की बात कही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!