
बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// मेटाडोर ने बाइक सवार दो लोगों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया की हादसे के समय मेटाडोर बीच सड़क पर चल था। वहीं, विभांश लेफ्ट साइड में गाड़ी चला रहे थे, तभी तिराहे पर मेटाडोर चालक ने बिना इंडीकेटर चालू किए लेफ्ट साइड में टर्न लिया। इसके चलते दोनों मेटाडोर की चपेट में आ गए।इंजीनियर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सिविल लाइन क्षेत्र के अज्ञेय नगर निवासी प्रकाश गुप्ता जांजगीर-चांपा की प्रकाश इंडस्ट्रीज में मैनेजर थे। उनके साथ विनोबा नगर निवासी विभांश देवाकीर्ति इंजीनियर हैं। दोनों सुबह एक साथ ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। उनको सुबह करीब 6.45 बजे व्यापार विहार स्थित श्रीकांत वर्मा तिराहे पर मेटाडोर ने पीछे से चपेट में ले लिया।हादसे में बाइक के पीछे बैठे प्रकाश गुप्ता मेटाडोर के पहिए के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे विभांश गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विभांश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखकर अपोलो अस्पताल ले जाया गया।