धार्मिक जुलूस पर कार चढ़ाने की घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ये बहुत दुखद और हृदयविदारक है। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया दोषी दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। जांच के आदेश दिए गए हैं। कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। सबके साथ न्याय होगा। ईश्वर दिवंगतजनों की आत्मा को शांति दे।
पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने भी ट्वीट किया है। डा. रमन सिंह ने मृतकों को 50 लाख का मुआवजा और जशपुर एसपी को तत्काल हटाने की मांग की है। रमन ने लिखा है कि ये वीडियो बेहद दर्दनाक है। छत्तीसगढ़ में नशा माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए हैं, अब क्या धार्मिक जुलूस निकालने वालों को ऐसे ही कुचल दिया जाएगा। जशपुर एसपी को तत्काल हटाया जाए। मृतकों के परिजन को 50 लाख का मुआवजा और घायलों के इलाज की तुरंत व्यवस्था की जानी चाहिए।
स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता //
हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW