भिलाईछत्तीसगढ

युवती के कैफे पर गुंडों से करवाया हमला , किया दुकान पर कब्ज़ा

भिलाई न्यूज़ धमाका /// नेहरू नगर में एक युवती के कैफे पर कुछ लोगों ने रात को घुसकर न सिर्फ तोड़फोड़ की बल्कि उसपर कब्जा भी कर लिया है। पीड़िता आकृति अवस्थी दुर्ग के धनोरा खम्हरिया निवासी है। साल 2019 में गुरुद्वारा के पास कैफे खोलने के लिए श्रुति सियाल से 5 साल का लीज एग्रीमेंट करके कैफे शुरू किया था। उसने एग्रीमेंट के मुताबिक मकान मालकिन को समय पर 35 हजार रुपए किराया दिया। कुछ महीने पहले मकान मालकिन ने उससे दुकान खाली करने को कहा। उसने एग्रीमेंट के मुताबिक पहले दुकान खाली करने से मना कर दिया।उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दिलाई और हमले भी करवाए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की और मई 2021 से किराया देना बंद कर दिया। जिसे तंग आकार मकान मालकिन ने सोमवार को उसके कैफे में कुछ गुंडे भेज तोड़फोड़ कर और काउंटर में रखे 10 हजार रुपए भी लूट लिए। मामला को सुपेला थाना में दर्ज किया जा चूका है और पुलिस जांच में जुट गयी है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!