
सुकमा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। सीआरपीएफ 218वीं बटालियन और 208 कोबरा बटालियन के जवानों ने सर्चिंग अभियान के दौरान खतरनाक स्पाइक होल और नक्सली डंप बरामद किया।
क्या मिला?
- एलारमाडगु क्षेत्र में जवानों ने 42 लोहे की छड़ और 71 लकड़ी की छड़ से बने 8 लगातार स्पाइक होल बरामद किए।
- अगर यह जाल सक्रिय हो जाता तो सुरक्षा बलों और आम ग्रामीणों की जान को खतरा हो सकता था।
नक्सली डंप बरामद
पलागुडम और कांचला इलाकों में 208 कोबरा बटालियन को भी बड़ी सफलता मिली। यहां सर्चिंग के दौरान नक्सली डंप बरामद किया गया, जिसमें संदिग्ध सामान और हथियार मिले हैं।
सतर्कता से टली बड़ी घटना
सुरक्षा बलों की सतर्कता ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। बरामद स्पाइक होल और नक्सली डंप की जांच की जा रही है।
