
रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में बुधवार को महिला थाने के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया।
पति से विवाद के चलते उठाया कदम
जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान वर्षा गोस्वामी के रूप में हुई है। पति से विवाद को लेकर वह लंबे समय से पुलिस कार्रवाई की मांग कर रही थी। कार्रवाई न होने से परेशान होकर उसने ज्वलनशील पदार्थ लाकर महिला थाना परिसर के बाहर खुद को आग लगा ली और फिर थाना परिसर में घुस गई।
अस्पताल में भर्ती, जांच शुरू
थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर उस समय माना में धरना-प्रदर्शन की ड्यूटी पर थीं, जिससे थाने में स्टाफ की कमी थी। महिला को आनन-फानन में डीकेएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
