छतीसगढ़कोरबा

चाची-भतीजे के अवैध रिश्ते का खौफनाक अंत: शादी की आड़ में ली जान

कोरबा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भतीजे ने अपनी ही चाची की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। आरोपी सुरेंद्र पोर्ते (20 वर्ष) और मृतका नंदबाई (35 वर्ष) के बीच पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को नंदबाई अपने मायके जाने का कहकर निकली थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।

सोमवार को मानगुरु जंगल से एक महिला की लाश बरामद हुई। शिनाख्त नंदबाई के रूप में हुई।

आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस ने सुरेंद्र पोर्ते को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में उसने टालमटोल किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

आरोपी ने बताया कि परिवार वाले उसकी शादी कहीं और तय करना चाहते थे। यह बात नंदबाई को पसंद नहीं आई और वह उसके खिलाफ हो गई। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ और गुस्से में आकर सुरेंद्र ने गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस की कार्रवाई

कटघोरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!