नई दिल्लीक्राइम

ASI 50 हजार की रिश्‍वत लेते गिरफ्तार

नई दिल्ली न्यूज़ एएसआई पर एक सब इंस्‍पेक्‍टर से 50 हजार रुपये की रिश्‍वत लेने का आरोप हैमालवीय नगर थाने के एक एएसआई को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है एएसआई ने जिस सब इंस्‍पेक्‍टर से रिश्‍वत की राशि ली है, वह एक रेप के मामले में आरोपी है. उस पर एक महिला कांस्‍टेबल ने रेप का आरोप लगाया था और मामला फिलहाल न्‍यायालय में है. साथ ही इस मामले में एक महिला जांच अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया है आरोपी एएसआई का नाम लेखराम है. उसने सब इंस्‍पेक्‍टर मनोज से 50 हजार रुपये की रिश्‍वत मांगी थी

जिसकी शिकायत के बाद सीबीआई ने आरोपी लेखराम को 50 हजार रुपये की रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया हैमनोज के खिलाफ एक महिला कांस्‍टेबल ने रेप का केस दर्ज कराया था. उस मामले में मनोज की कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी है. मनोज भी पहले दक्षिण जिले में ही तैनात था. इस मामले में केस की जांच अधिकारी एक महिला सब इंस्‍पेक्‍टर को भी गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही इस मामले में अब महिला अधिकारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!