छतीसगढ़दुर्ग

दुर्ग: सड़क हादसे में महिला और युवक की मौत, अनियंत्रित बाइक ट्रक से भिड़ी

Durg News: सड़क हादसे में महिला-युवक की मौत, अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकराई, दो की गई जान...

दुर्ग न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसे में एक महिला और युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात भिलाई के नेहरू नगर चौक के पास हुई, जब अनियंत्रित बाइक आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

मृतक हीरालाल वर्मा (39 वर्ष) और रूमाना परवीन (35 वर्ष) शुक्रवार रात बाइक से दुर्ग से सुपेला की ओर जा रहे थे। नेहरू नगर चौक पर सिग्नल पार करने के बाद उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने चल रहे ट्रक से जोरदार टकरा गई।

टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान

  • हीरालाल वर्मा – निवासी सेक्टर-6 ई मार्केट स्ट्रीट, शादीशुदा, एक बच्चे का पिता, इलेक्ट्रॉनिक सामान की रिपेयरिंग का काम करता था।
  • रूमाना परवीन – निवासी सेक्टर-6 डील मार्केट, तीन बच्चों की मां और ट्यूशन टीचर थीं।

परिजनों में मातम

इस घटना के बाद दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!