छतीसगढ़दुर्ग

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: ब्लास्ट फर्नेस-8 के वेस्ट कैचर में धमाका, आग पर 2 घंटे बाद काबू

CG NEWS : भिलाई स्टील प्लांट में अचानक लगी आग...ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैचर में अचानक हुआ धमाका, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

दुर्ग न्यूज धमाका – भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ब्लास्ट फर्नेस-8 के वेस्ट कैचर में अचानक धमाका हुआ और देखते ही देखते भीषण आग लग गई। हादसे के बाद पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।

दमकल की टीम ने 2 घंटे में पाया काबू

जैसे ही घटना की जानकारी मिली, बीएसपी प्रबंधन ने फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा। दमकल की टीम ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

जांच के आदेश

बीएसपी प्रबंधन ने हादसे के बाद जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा नुकसान

स्थानीय कर्मचारियों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना भारी नुकसान हो सकता था।

पहले भी हो चुका है हादसा

गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले भी BSP में बड़ा हादसा हुआ था। उस समय कोक ओवन विभाग में बैटरी नंबर 5 और 6 के बीच की गैलरी नंबर 38 अचानक ढह गई थी, जिससे स्ट्रक्चर जमींदोज हो गया था और उत्पादन कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!