
बलौदाबाजार न्यूज धमाका – भाटापारा शहर थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला अपने घर में संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाई गई। मृतका की पहचान भारती दुबे के रूप में हुई है। वह पंखे से लटकी मिलीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनके पति दीपक दुबे का किसी दूसरी महिला से अफेयर था, जिसे लेकर दंपति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
सूत्रों के अनुसार, पति-पत्नी का विवाद पहले थाने और परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंचा, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। परिजनों के समझाने के बावजूद पति का व्यवहार नहीं बदला, जिससे मृतका मानसिक तनाव में थी।
थाना प्रभारी शशांक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



