छतीसगढ़कोरबा

सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

CG में रिश्ते शर्मसार : सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रिश्ते शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है.

आरोपी धर्मेंद्र कुमार साहू उर्फ धन्नू, उम्र-43 वर्षीय मूलतः जांजगीर चांपा जिले का रहने वाला है और वह पिछले कई सालों से मानिकपुर में निवास करता है. घटना के दिन आरोपी घर पहुंचा. बेटी घर पर अकेली थी. उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी. घर में सुनेपन का फायदा उठाकर आरोपी धर्मेंद्र ने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

आरोपी तीसरी पत्नी के साथ रहता था. पत्नी की गैर मौजूदगी में उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी धर्मेंद्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया. कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल दाखिल किया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!