छतीसगढ़सुकमा

सुकमा में नक्सली हमला: IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, TI और SDOP घायल

सुकमा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सोमवार सुबह क्षेत्र में गश्त के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट में एडिशनल एसपी (ASP) आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए। इस हमले में कोन्टा थाना प्रभारी (TI) सोनम ग्वाला और SDOP भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

भारत बंद से पहले क्षेत्र में सघन गश्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गश्त माओवादी संगठन भाकपा (माओवादी) द्वारा 10 जून को घोषित भारत बंद के मद्देनजर की जा रही थी। अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के तहत ASP गिरीपुंजे के नेतृत्व में टीम कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर पैदल गश्त कर रही थी। इसी दौरान डोंड्रा के पास नक्सलियों द्वारा बिछाया गया प्रेशर IED फट गया।

इलाज जारी, क्षेत्र में हाई अलर्ट

विस्फोट के तुरंत बाद घायल अधिकारियों और जवानों को नजदीकी कोन्टा अस्पताल में भर्ती कराया गया। ASP गिरीपुंजे की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने शहादत दे दी। अन्य घायल जवानों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।

राज्य और देश में शोक की लहर

ASP आकाश राव गिरीपुंजे की शहादत से पूरे राज्य में शोक की लहर है। वे एक साहसी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक (DGP) ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!