छतीसगढ़रायपुर

रायपुर: दो होटलों में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 11 युवतियां और 4 पुरुष गिरफ्तार

रायपुर न्यूज धमाका – 18 मई 2025 – रायपुर पुलिस ने गंज थाना क्षेत्र स्थित दो होटलों पर छापेमारी कर एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से लाई गई 11 युवतियों और 4 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दोनों होटलों के मालिक और दो महिला रिसेप्शनिस्ट को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस को पिछले कुछ समय से गंज क्षेत्र के आदित्य गेस्ट हाउस (नहरपुरा) और गगन ग्रांड होटल (फाफाडीह) में अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। मुखबिरों की मदद से पुख्ता जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर सीएसपी केसरीनंदन नायक के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम ने कल देर शाम दोनों होटलों में दबिश दी। कमरों की तलाशी में चार पुरुष ग्राहक और 11 युवतियाँ संदिग्ध स्थिति में पकड़ी गईं। पूछताछ में सभी ने देह व्यापार में संलिप्त होने की बात कबूली। युवतियाँ छत्तीसगढ़ के अलावा पश्चिम बंगाल और उड़ीसा की रहने वाली हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट (Prevention of Immoral Trafficking Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है।

पुलिस की सख्ती के संकेत
इस कार्रवाई के साथ रायपुर पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि शहर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने होटल संचालकों को चेताया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!