कोंडागांवछत्तीसगढ

भारतीय समाज सेवा संस्था से बढ रहा लोगों का लगाव

संस्था नगर में हर मौके पर गरीबों के साथ सहयोग करते नजर आती हैं। चाहे व कोरोना का समय हो, मौसमी बीमरियों की समस्या हो या फिर सडक पर खडे भूखे लोग हों, संस्था उनकी मदद करती रहती है।

कोंडागांव न्यूज़ आज समाज जिस दिशा पर जा रहा है, उसको देखकर ऐसा अहसास होता है कि इंसान में इंसानियत का और आत्मियता का अभाव होता जा रहा है। लेकिन समाज के कुछ लोग ऐसे भी हैं जो समाजसेवा के माध्यम से मानवता का परिचय देते रहते हैं। साथ ही समाज के लोगों को मानवता का पाठ भी पढ़ाते हैं। उक्त उदगार व्यक्त करते हुंये अफराज खान ने कहा कि जीवन में समाजसेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ समाजसेवा के लिए भी समय अवश्य देना चाहिये। इन सब को देखते हुए भारतीय समाज सेवा संस्था हर असहाय मजबूर और पीड़ा से जूझ रहे लोगों के साथ है । और सेवा ही सबसे बढ़ा धर्म है, विचारो के साथ कार्य कर रहीं है। भारतीय समाज सेवा संस्था के जनहित के कार्यों को देख कर आज भारतीय समाज सेवा संस्था से खुश होकर 5 लोगो ने संस्था में सदस्यता ली है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!