
लखीमपुर खीरी में रविवार दोपहर हुई घटना का कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है. वीडियो में लाठी डंडों से लैस लोग एक शख्स को बेरहमी से पीटते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में एक गाड़ी भी दिख रही है जिसे तोड़ा फोड़ा गया है. गाड़ी के आगे एक शख्स पड़ा हुआ दिखा रहा है, जैसे उसकी जान जा चुकी हो. दो लोग जमीन पर पड़े शख्स के सिर और शरीर पर डंडे बरसा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि किसान उस ड्राइवर को पीट रहे हैं जिस पर आंदोलनरत किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप है.

