छतीसगढ़पेंड्रा

खेत गए ग्रामीण पर भालू ने कर दिया हमला : हाथ और सिर को नोच डाला, चीख-पुकार सुनकर किसानों ने भालू को भगाया

Villager injured in bear attack

पेंड्रा न्यूज़ धमाका – जीपीएम जिले के मरवाही वनमंडल में भालुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला खेत में गए ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में ग्रामीण के हाथ और माथे पर गंभीर चोट आई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मरवाही वनमंडल के बंशीताल का रहनेवाला निरंजन पोट्टआम खेत की ओर से वापस आ रहा था तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। चीखने की आवाज सुनकर लोगों ने भालू को खदेड़ दिया और किसान निरंजन पोट्ठाम की जान बचाई। घायल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र मरवाही ले जाया गया है।

जंगली जानवर और इंसानों के बीच हो रही भिड़ंत 

उल्लेखनीय है कि, पिछले एक महीने में भालुओं के हमलों के 15 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जंगल में कब्जे, कटाई और उत्खनन के चलते जंगली जानवर और इंसानों के बीच भिड़ंत हो रही है। वहीं वन विभाग ने इलाके में इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!