छतीसगढ़कोरिया

बाघ का हमला , दो भैसों की मौत एक घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

tiger attack

कोरिया न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बाघ के हमले से दो भैंस की मौत हो गई है। वहीं एक भैंस घायल हुआ है। सूचना के बाद रेगुलर फॉरेस्ट और नेशनल पार्क की टीम जांच में जुटी है। वहीं बाघ के मूवमेंट के बाद से गांव के लोगों में दहशत का महौल है। 

दरअसल यह मामला कोरिया वनमंडल के देवगढ़ परिक्षेत्र का है। जहां के पोड़ी गांव में बाघ के हमले में दो भैंस की मौत हो गई और एक घायल है। वहीं एक घायल भैंस का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक एक भैंस को मारकर मांस भी खाया है। हमले वाले जगह पर बाघ के पंजों के निशान मिले है। फिलहाल घटना के बाद नेशनल पार्क और कोरिया वनमंडल के स्टाफ एलर्ट मोड़ पर है।

लोगों में भय का माहौल 

वन विभाग घटनास्थल के आसपास बाघ के मूवमेंट की जानकारी जुटा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सोनहत क्षेत्र से करीब 5-6 किलोमीटर दूर घुनघुट्टा जलाशय के पास घने जंगल के बीच में बाघ ने भैंस को अपना शिकार बनाया है। जिससे ग्रामीण जंगल की ओर जाने से कतरा रहे है। वहीं बाघ के इस हमले के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!