छतीसगढ़भिलाई

केंद्रीय सेंट्रल जेल दुर्ग में विचारधीन बंदी सुंदर जाल की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने मरच्यूरी में जमकर हंगामा किया

 Central Jail Durg

भिलाई न्यूज़ धमाका – केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध सुपेला उड़ियापारा निवासी विचाराधीन बंदी सुंदर जाल की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार की सुबह परिजनों ने पोस्टमार्टम के दौरान मामले में न्यायिक जांच की मांग की। इधर जानकारी के बाद दोपहर को गृहमंत्री विजय शर्मा जेल पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से इस पूरे मामले में जानकारी ली। साथ ही जेल की गतिविधियों के बारे में भी पूछा।

उन्होंने कहा कि,  सरकार की मंशा है कि, जब सजा काटकर कोई व्यक्ति बाहर निकले तो लखपति बनकर निकले। अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सके। उनके द्वारा बनाए उत्पाद को बेचकर मुनाफे का हिस्सा कैदी के खाते में जमा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंदर सभी व्यवस्थाएं अच्छी है। कैदी अलग-अलग तरह के काम कर रहे हैं। सरकार उनके स्किल डेवलपमेंट पर काम कर रही है। बता दें कि शुक्रवार को केंद्रीय जेल में एक बंदी की मौत हो गई थी। परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद गृहमंत्री जेल पहुंचे थे।

मरच्यूरी में जमकर हंगामा

सेंट्रल जेल दुर्ग में विचारधीन बंदी की मौत के मामले में परिजनों ने मरच्यूरी में जमकर हंगामा किया। अस्पताल में जहां पीएम हो रहा था, उसका दरवाजा तोड़ दिया। आरक्षक ने जब परिजनों को रोकने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की की। पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि सुंदर जाल की मौत की सूचना सेंट्रल जेल से मिली थी। शुक्रवार की सुबह सुंदर बिस्तर से उठा और अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल उपचार के लिए भेज गया। जहां उसकी मौत हो गई। हंगामे के बाद मौत की जांच जेएमएफसी विवेक नेताम के नेतृत्व में गठित टीम करेगी। इस मामले में परिजनों आरोप लगाया है कि मृतक सुंदर जाल को बेरहमी से मारा गया है। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई।

एसपी अभिषेक पल्लव का वीडियो हुआ वायरल

कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव को हटाए जाने के सवाल पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव का एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो को देखकर यह समझ आ रहा है कि उनको अपनी जिम्मेदारी इस ढंग से नहीं निभानी चाहिए थी। इसलिए उन्हें हटाया गया। विजय शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस तरह लोहारडीह आए, उसी तरह उन्हें बिरनपुर भी जाना चाहिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!