Uncategorized

नेशनल हाईवे की मरम्मत में घोर लापरवाही : कई जगहों पर धंसी हाईवे की सड़क, पुल में भी आई दरारें, खेतों में मिट्‌टी जाने से किसानों की फसल बर्बाद

 बालोद न्यूज़ धमाका – जिले के ग्राम झलमला से शेरपार निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 30 का सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू से ही विवादों में गिरा हुआ है. निर्माण कार्य के बीच सैकड़ों बार भ्रष्टाचार की पोल खुलने के बावजूद विभाग के संबंधित अधिकारी सहित मार्ग से खुजरने वाले जिले के आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि आंख और कान मूंदे बैठी है. हल्की बारिश ने फिर ठेकेदार और विभाग की पोल खोलकर रख दी है. 133 करोड़ की लागत से नवनिर्मित नेशनल हाइवे की सड़क दर्जनों जगहों पर धस गई है. कुसुमकसा करियाटोला पुल पर दरारें पड़ गई है. डामर की सड़क और सीमेंटीकरण हुए साइड शोल्डर में बड़ी लंबी दरारें पड़ गई है. तेज बारिश होने पर सड़क से डामर उखड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता.

इस मामले की जानकारी लेने लल्लूराम डॉट कॉम की टीम ऑफिस पहुंची पर जिले के नेशनल हाईवे मार्ग के अधिकारी ना तो ऑफिस में मिले और न ही फोन रिसीव कर रहे. इस मामले में कलेक्टर इन्द्रजीत सिह चंद्रवाल का कहना है कि जहां भी सड़क में खामियां होंगी उसे ठीक कराकर लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी.

एसी कमरों से निकलकर कार्रवाई करें अफसर : समाजसेवी

कुसुमकसा गांव के पूर्व जनपद सदस्य औऱ समाजसेवी अनिल सुथार ने बताया कि 133 करोड़ की सड़क है. केंद्र का बड़ा प्रोजेक्ट है. बावजूद इसके अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं, जिसका नतीजा है कि आज सड़क कम्प्लीट होने से पहले ही धंसने लगी है. पुल पुलिया धंसने लगी है. किसानों के खेतों में सड़क की मिट्टी जा रही है. इससे किसानों के खेतों को नुकसान हो रहा है और जिम्मेदार अधिकारी एसी कमरों से निकल नहीं रहे हैं. जिस वजह से सड़कों का यह हाल है प्रशासन को चाहिए कि ऐसे काम करवाने वाले इंजीनियरों पर सख्त कार्रवाई की जाए.

किसानों की फसलों को हो रहा नुकसान

करियाटोला गांव के ग्रामीण संतु भंडारी ने बताया कि उनके गांव के पास से सड़क गुजरी है और उनके गांव के लोंगो के खेतों में सड़क की मिट्टी जा रही है. इससे खेतों की फसलों को काफी नुकसान हो रहा है. जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदकर बैठे हैं. अफसर बाहर आकर देखें किसानों की समस्या. उन्होंने सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द खेतों से मिट्टी हटाई जाए, ताकि अन्नदाताओं को कोई परेशानी न हो.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!