छत्तीसगढबालोद

पहाड़ पर एक युवक अधजली अवस्था में पड़ा हुआ मिला अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत

 बालोद न्यूज़ धमाका – विकासखंड डौंडी अंतर्गत महामाया माइंस जाने वाले मार्ग पर स्थित किल्लेवाली माता के पहाड़ पर स्थित मंदिर के पीछे एक अज्ञात युवक अधजली हालत में मिला. मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले में पुलिस जांच में जुटी है और शव की पहचान करने की कोशिश में लगी है. महामाया थाना प्रभारी के अनुसार राजनांदगांव से किल्लेवाली मंदिर घूमने आए एक युवक और युवती को पहाड़ के ऊपर किल्लेवाली मंदिर के पीछे एक युवक बुरी तरह से अधजली अवस्था में पड़ा हुआ मिला. इस पर 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी और जले हुए युवक को पहाड़ी से नीचे उतारा गया. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार नीचे लाने तक युवक की सांसे चल रही थी और 108 एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई हो. बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में युवक से उसका नाम पता पूछे जाने पर आशा टाकीज राजहरा इतना ही बता पाया था. घटना स्थल पर पानी की बोतल से ज्वलनशील पदार्थ और माचिस को तीली भी मिली. घटना स्थल में एक रेंजर साइकिल भी मिली है, जो इसी युवक की बताई जा रही है. घटना के बाद महामाया थाने ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी और आवश्यक कार्यवाही कर युवक की पतासाजी कर जांच में जुटी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!