रायपुरछत्तीसगढ

रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्र.20 के दुर्गा उत्सव समिति बजरंग चौंक छोटा भवानी नगर को क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय द्वारा वाद्य यंत्र किया गया भेंट

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार पश्चिम विधानसभा के अन्तर्गत मन्दिरों, समूहों, समितियों की मांगों के अनुरूप साउण्ड सिस्टम एवं वाद्य यंत्र दिये जा रहे हैं। इसी क्रम में रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्र.20 अन्तर्गत बजरंग चौंक छोटा भवानी नगर में संचालित दुर्गा उत्सव समिति को वाद्य यंत्र भेंट किया गया।

दुर्गा उत्सव समिति की महिलाओं द्वारा विधायक महोदय के समक्ष वाद्य यंत्र की मांग रखी गई थी, अतएव विधायक विकास उपाध्याय ने संस्था को वाद्य यंत्र भेंट करने हेतु कार्यालयीन प्रतिनिधियों को आदेशित किया। जिस पर विधायक विकास उपाध्याय की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों द्वारा वाद्य यंत्र भेंट किया गया।

इस दौरान दुर्गा उत्सव समिति बजरंग चौंक की अध्यक्ष हेमिन साहू, किरण साहू, सविता साहू, लता साहू, माधुरी यादव, उमा राजपूत, गंगा निषाद सहित विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!