छत्तीसगढरायपुर

नगर निगम कमिश्नर और महापौर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा नेता बिल्डिंग पर जा चढ़े

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- शहर के भाजपा नेताओं ने नगर निगम पहुंचकर हंगामा कर दिया। नगर निगम कमिश्नर और महापौर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा नेता बिल्डिंग पर जा चढ़े। पहले मंजिल की बालकनी से लटककर भाजपा नेता बैठ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। शहर के अलग-अलग विधानसभा इलाकों से बड़ी तादाद में भाजपा नेता आम लोग और कार्यकर्ताओं के साथ निगम मुख्यालय पहुंचे और यहां विरोध प्रदर्शन किया।

शहर की साफ सफाई की व्यवस्था,विकास कार्यों के ठप पड़े होने का आरोप लगाते हुए यह विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने बताया कि नगर निगम में कई मामलों में अनियमितता, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी की जा रही है । जिसकी वजह से आम जनता परेशान है। इसीलिए 70 वार्ड में में मौजूद परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!