रायपुरछत्तीसगढ

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का राहुल को पत्र भाजपा की घबराहट का नतीजा :- सुशील आनंद शुक्ला

संवाददाता सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे समर्थन से भाजपा घबरा गयी :- सुशील आनंद शुक्ला केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंसुख मांडविया के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा को रोकने संबंधी पत्र को कांग्रेस ने भाजपा का नया षड़यंत्र बताया है राहुल गांधी की यात्रा को मिल रहे जन समर्थन से भाजपा की बेचैनी बढ़ गयी है धमकी-चमकी और दुष्प्रचार करके भी जब भाजपा यात्रा में बाधा नहीं पैदा कर पाई तब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कोरोना के नाम पर यात्रा रोकने राहुल गांधी को पत्र लिख रहे है और राहुल गांधी द्वारा उठाये जा रहे मुद्दों से इतना ज्यादा घबरा गयी है कि भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की भी मांग करने लगी है।

यात्रा रोकने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री राहुल गांधी को पत्र लिख रहे है। जब देश में कोरोना के सारे नियम शिथिल कर दिये गये मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे प्रतिबंध समाप्त कर दिये गये है कोरोना के नये केस आने लगभग बंद हो गये तब भारत जोड़ो यात्रा को ही बंद करने की अपील भाजपा के स्पष्ट षड़यंत्र की ओर इशारा करता है हाल ही में राज्यों में आम चुनाव हुये लाखों की संख्या में लोगों को एकत्र कर रैलिया करवाई गयी, प्रधानमंत्री केंद्रीय मंत्री रैलियां कर रहे थे तब स्वास्थ्य मंत्री को कोरोना की याद नहीं आती।

भारत जोड़ो यात्रा से कोरोना को जोड़कर भाजपा अपने अंदर के भय को प्रदर्शित कर रही है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी के देश जोड़ो अभियान शांति और सद्भाव फैलाने की कोशिशे बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ मुहिम को दबाने के लिये भाजपाई षडयंत्र करना शुरू कर रहे है भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा की झूठ और नफरत की राजनीति देश के सामने बेनकाब हो रही है देश भर में भाजपा के नेता भारत जोड़ो यात्रा के बारे में अनर्गल बयानबाजी और अतार्किक सवाल खड़ा करने की कोशिश के बावजूद देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा को अभूतपूर्व समर्थन दे रही है।

भारत जोड़ो यात्रा का काफिला 10 किमी तक लंबा हो जाता है राहुल गांधी की यात्रा में देश के हर वर्ग के लोग साथ आ रहे है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस यात्रा को 105 दिन हो गये,रोज वे सैकड़ों लोगों से मिल रहे, छात्रों, गरीबों, महिलाओं वंचित हर वर्ग से मिल रहे उनकी समस्या सुन रहे, सांत्वना दे रहे मीडिया के साथियों से मिल कर भारत जोड़ो यात्रा में भारत के सामने मौजूद गंभीर विषयों पर देशवासियों के साथ सीधा संवाद किया जा रहा अभी तक 6 राज्य तमिलनाडु,केरला,आंध्र प्रदेश, कर्नाटका,तेलंगाना,महाराष्ट्र के हजारों लोगों से राहुल गांधी मिल चुके है.

तथा 150 दिनों में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किमी. का रास्ता तय करेंगे और देश भर में लाखों लोगों के साथ भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भी यही है कि हम बच्चे,बूढ़े, नौजवान,महिलाएं,मजदूर,गरीब, किसान और आदिवासियों सबकी बात सुन सकें,उनकी समस्याओं का समाधान निकाल सकें हम सफल भी हो रहें हैं,युवा खुल कर हमसे बात कर रहे हैं,साथ चल रहे हैं.

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्र धर्म सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुये लोग राजनीति कर रहे है वैसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई है। जब देश चलाने वाली दल सत्ताधीश और हुक्मरान आम आदमी की जरूरतों शिक्षा,रोजगार को परिदृश्य पीछे धकेल कर धार्मिक आधार पर धु्रवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हो.

तब उस समय कांग्रेस जैसी जन सरोकारी वाली पार्टी का यह नैतिक और राजनैतिक कर्तव्य हो जाता है कि वह देश को बचाने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिये भारत जोड़ो जैसा महाअभियान चलाये भारत जोड़ो यात्रा का यही उद्देश्य है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!