रायपुरछत्तीसगढ

व्हाट्सप्प से व्यापार में किसी प्रकार के दुकान की आवश्यकता नहीं होगीं :- अमर पारवानी

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- कैट सी.जी. चैप्टर का व्हाट्सप्प से व्यापार पर कार्यशाला में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हिस्सा लिया कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी,प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव परमानन्द जैन महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि कैट का व्हाट्सप्प से व्यापार एवं व्यापार में मातृशक्तियों की भागीदार पर कार्यशाला हुई चैम्बर भवन में सम्पन्न हुई उपरोक्त कार्यशाला में मुख्य अतिथि कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खण्डेलवाल विशेष अतिथि राष्ट्रीय महिला कोऑर्डिनेटर पूर्णिमा शिरीषकर एवं प्रदेश अध्यक्ष कैट महाराष्ट्र सचिन दिनकर निवंगुणे कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी,सहित व्हाट्सअप की प्रमुख तकनीकी टीम से सुश्री प्रियंका जैन जी (लीड-पेमेंट एण्ड़ फिनांशियल इंकलुशन व्हाट्सअप पॉलिसी) एवं सुश्री नेहा बजाज जी (पब्लिक पॉलिसी मैनेजर, व्हाट्सअप पॉलिसी) उपस्थित रहे कार्यशाला में अधिक से अधिक व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खण्डेलवाल ने कहा कि वर्तमान समय तकनीकी एवं डिजीटल व्यापार का समय है जिससे कि हम अपने मोबाईल व्हाट्सप्प व्यापार से कर सकते है।

जिसके कि लिए किसी दुकान की आवश्यकता नहीं होती है। आज बडी-बडी कम्पनीयॉ जैसे कि अमेजान, फिल्पकार्ट एवं जैमोटो जैसी कम्पनीयॉ मोबाईल के माध्यम से अपना व्यापार करती है ये कम्पनीयां किसी भी वस्तुओं का उत्पादन नहीं करती है फिर भी करोड़ों रूपये का व्यापार करती है हमे भी इस तकनीक का इस्तेमाल कर व्यापार करना चाहिए व्हाट्सअप की प्रमुख तकनीकी टीम से सुश्री प्रियंका जैन एवं सुश्री नेहा बजाज ने बताया कि व्हाट्सप्प में बिजनेस प्रोफाईल बनाते है उसमें अपने कैटलॉग बनाते है जिसमें अपने प्रोडक्ट की फोटो एवं उसकी मूल्य दर्शा सकते है.

जिससे अपने लिंक के माध्यम से अपने ग्राहक को भेज सकते है साथ क्यू आर कोड के माध्यम से प्रोडक्ट की सूची भेज सकते है इसमें पेमेन्ट मोड का भी आप्शन रहता है इस आप्शन के माध्यम से किसका पेमेन्ट हो गया किसका बाकी है यह भी दर्शाता है। व्हाट्सप्प से संस्थान के उत्पाद को उत्कृष्ठ रूप से प्रदर्शित कर सकते तथा अपने कार्य का समय भी दर्शा सकते है उन्होने आगे कहा कि तकनीकी टीम द्वारा व्यापारियों के समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया विशेष अतिथि राष्ट्रीय महिला कोऑर्डिनेटर पूर्णिमा शिरीषकर ने कहा कि आज व्यापार में महिला उधमियों का विशेष योगदान है उन्होनें कहा कि आज देश के लगभग साढे सात लाख महिला उधमी उनसे जुडे हुए जो ट्रेड फेयर के माध्यम से देश- विदेश में अपने उत्पाद का विक्रय करते है.

हर घर से एक महिला उधमी होने चाहिए महिलाओ का व्यापार करने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। महिलाओ का उधम सशक्तीकरण किया जाना चाहिए जिससे की वह आत्मनिर्भर हो सके कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा ई- कामर्स पोर्टल पर कैट द्वारा 30 अक्टूबर 2020 को श्भारत ई -मार्ट पोर्टल श् शुरूआत की गई थी। जिसमे देश के सभी छोटे बड़े व्यापारी अपनी दुकान खोल सकते है।

जो कि पूर्णतः निःशुल्क है इसमे व्यापारियों को किसी भी प्रकार का कमीशन नहीं देना होगा भारत ई-मार्ट पोर्टल भारत के व्यापारियों का ,व्यापारियों के द्वारा तथा व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए, वाले मूल सिद्धांत पर आधारित है। भारत ई-मार्ट पोर्टल में निर्माता से लेकर आखिरी उपभोक्ता तक की वर्तमान व्यवसाय पद्धति जो अभी ऑफलाइन में चल रही है, का उसी प्रकार से एलेक्ट्रॉनिकीकरण किया गया है।

इससे जहाँ एक तरफ ऑनलाइन पर वर्तमान सप्लाई चेन को बल मिलेगा तो वही दूसरी ओर देश भर के व्यापारियों की निजी दुकानों के व्यापार में बड़ी वृद्धि होगी। इस पोर्टल के जरिये अब भारत के व्यापारियों की दुकाने 24 घंटे खुली रहेंगी। व्हाट्सप्प से व्यापार कार्यशाला का प्रदेश के युवा उधमी एवं व्यापारियो ने लाभ उठाया। व्हाट्सप्प से व्यापार में किसी प्रकार की दुकान की आवश्यकता नहीं होती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!