छत्तीसगढरायपुर

बजरंगी होने का मतलब भगवान बजरंग बली होना नहीं अरूण साव माफी मांगे :- सुशील आनंद शुक्ला

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- भगवा शांति सद्दभाव का प्रतीक भाजपाई उसको वैमनस्यता का पर्याय बनाते हैभगवा सर्वोच्च त्याग का प्रतीक भाजपाई बताये वे किस नैतिकता से पहनते है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा उठाये गये सवाल कि भगवा सर्वोच्च त्याग का प्रतीक है बजरंगी और भाजपाई किस नैतिकता से भगवा पहनते है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा में साहस हो तो इस सवाल का जवाब दे बजरंगी और भाजपाई तथा संघियो ने ऐसा क्या त्याग किया है वे किस नैतिकता से भगवा पहनकर आतंक फैलाते है भगवा सनातन हिन्दू धर्म में संत महापुरूष योगी जन भगवा धारण करते है तथा अपने आचरण से भगवा धारण की सार्थकता भी सिद्ध करते है सनातन धर्म में भगवा धारण करने के बाद मनुष्य अपने स्व को भूलकर खुद को संपूर्ण मानव मात्र के लिये अर्पित कर देता है भगवा धारी के लिये उसका कुटुम्ब परिवार सम्पूर्ण मानव जाति हो जाता है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपाई संघी,बजरंगी भगवा पहनकर उसकी विराटतता और उद्देश्य को संकुचित करने का प्रयास करते है वे भगवा पहनकर धार्मिक विद्वेष भड़काते है जो हिन्दु धर्म की व्यापकता को और सर्व स्वीकार्यता पर प्रहार है जो भगवा शांति और भाईचारे का प्रतीक है भाजपाई उसको वैमनस्यता की पर्याय बनाते है। भाजपाई भगवा धारण करने के बाद अपने आचरण से पवित्र भगवा रंग उसकी पवित्रता को भंग करने का प्रयास करते है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अरूण साव बजरंगियो के आचरण पर सवाल खड़ा करने को भगवान बजरंग बली से जोड़कर भगवान बजरंग बली का अपमान कर रहे अरूण साव अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिये हिन्दूओं के आराध्य को बजरंग बली को अपने अनुषांगिक संगठन के लोगो से तुलना करने के लिये देश के हिन्दुओं से माफी मांगे बजंरगी होने का मतलब भगवान महावीर हनुमान होना नही होता। अरूण साव बजरंगीयो को भगवान बताने की धृष्टता मत करें।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!