सारंगगढछत्तीसगढ

शराब पीने के दौरान विवाद,हत्या में तब्दील हुआ ,03 आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़,न्यूज़ धमाका :- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कटेकोनी इलाके में तीन दोस्त ने मिलकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। शराब पीने के दौरान उनका आपस में विवाद होने लगा, जहां तीन दोस्तों ने मिलकर अपने दोस्त का सिर पत्थर से कुचल दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सारंगढ थाना क्षेत्र के कटेकोनी क्षेत्र में 18 दिसंबर को मृतक अजय कुर्रे मेला देखने अपने दोस्तों के साथ रात 8 बजे घर से निकला था। देर रात वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन अजय का कुछ पता नहीं चला। 19 दिसंबर को सुबह ग्रामीणों ने गांव के होरीडोली के पास अजय का शव देखा, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद संदेहियों को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की, हंसराज निराला, जशवंत निराला और अमित कोसले ने हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर को जब्त कर मामले में धारा 302 के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!