मनोरंजन

एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर ‘ ने जीता,बेस्ट इंटरनेशनल पिक्चर अवॉर्ड

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- एसएस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ को पूरे भारत में ही नहीं, बल्कि विश्वभर में प्रशंसा मिल रही है। ‘RRR’ रोजाना अपनी सफलता का नया इतिहास लिख रही है। इस फिल्म को दुनियाभर में सम्मान दिया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। वहीं अब इस फिल्म ने नया इतिहास रच दिया है। जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर ‘आरआरआर’ कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर रही है। अब ‘आरआरआर’ ने नया अवार्ड जीता है।

एसएस राजामौली के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘आरआरआर’ ने अब ‘अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवॉर्ड्स 2022’ में नई उपलब्धि हासिल कर ली है। फिल्म ने ‘बेस्ट इंटरनेशनल पिक्चर’ का अवॉर्ड अपने नाम किया है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

एसएस राजामौली ने जताया आभार

अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल ने ट्विटर पर बीते सोमवार को फिल्म ‘आरआरआर’ का पोस्टर साझा किया था। साथ ही यह जानकारी दी थी कि अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल 2022 अवॉर्ड में फिल्म ‘आरआरआर’ को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर का पुरस्कार दिया गया है। फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने इस ट्वीट को साझा किया। उन्होंने पूरी टीम का आभार जताते हुए लिखा, ‘बहुत बहुत धन्यवाद।’

फिल्म ‘आरआरआर’ के लिए डायरेक्टर एसएस राजामौली को भी पिछले हफ्ते एक अवॉर्ड मिला था। एसएस राजामौली को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में ‘सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर’ के पुरस्कार से नवाजा गया था। इससे पहले फिल्म ‘आरआरआर’ के कास्ट और क्रू को एचसीए स्पॉटलाइट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!