रायपुरछत्तीसगढ

आदिवासी रहे होंगे सीएम भूपेश बघेल के पुरखे’,आरक्षण को लेकर मंत्री लखमा का बड़ा बयान

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- इसके साथ ही सरकार 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए शासकीय संकल्प भी लाएगी। साथ ही द्वितीय अनुपूरक बजट पेश कर चर्चा की जाएगी, जिससे आज फिर सदन गरमाने की संभावना है। वहीं विपक्ष आरक्षण सीमा को 85% तक कराने की तैयारी में है।

आरक्षण बहाली पर विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है, आज सरकार 76% आरक्षण को लेकर विधेयक लाएगी। सीएम भूपेश बघेल 2 विधेयक पेश करेंगे। सदन में चर्चा के बाद विधेयक पारित किया जाएगा। इस बार आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 के नाम से यह विधेयक पेश किया जाएगा।

शैक्षणिक संस्थाओं के प्रवेश के लिए भी आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 भी पेश किया जाएगा। मामले में मंत्री कवासी लखमा ने का कि सीएम भूपेश बघेल के पुरखे आदिवासी रहे होंगे।

इसके साथ ही सरकार 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए शासकीय संकल्प भी लाएगी। साथ ही द्वितीय अनुपूरक बजट पेश कर चर्चा की जाएगी, जिससे आज फिर सदन गरमाने की संभावना है। वहीं विपक्ष आरक्षण सीमा को 85% तक कराने की तैयारी में है।

वहीं आज आरक्षण को लेकर मंत्री कवासी लखमा का बयान आया है, उन्होंने कहा कि आज आरक्षण देने के मामले में नया रिकॉर्ड दर्ज होगा, सत्र आयोजन कर आरक्षण देने वाले भूपेश बघेल पहले सीएम नेंगे। विशेष विधानसभा सत्र का आयोजन कर आरक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल के पुरखे आदिवासी रहे होंगे।

तभी उनका आदिवासी के प्रति दिल खुला है। वहीं इस बीच खबर है ​कि भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई है, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के कक्ष में बैठक हो रही है, आरक्षण को लेकर लाए जाने वाले संशोधन प्रस्ताव पर चर्चा जारी है, बैठक में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, रमन सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले, सौरभ सिंह, रंजना साहू और ननकीराम कंवर मौजूद रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!