रायपुरछत्तीसगढ

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ की बाल गायिका आरू साहू को दी शुभकामनाएं

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में आज प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ की ओजस्वी बाल गायिका आरू साहू से सौजन्य भेंट की और उन्हें मुम्बई में आयोजित “बोर्न टू शाइन” प्रतियोगिता में विजयी होने पर शुभकामनाएं दी।

साहू ने बाल गायिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आरु साहू के सुरीले गायन ने दर्शकों को सदैव मंत्रमुग्ध किया है। अपने अथक प्रयासों से आरू साहू छत्तीसगढ़ी परम्परा और लोक कला को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

लोक गायन के क्षेत्र में अपनी अल्प आयु में ही आरू साहू ने अपनी सुरीली एवं जादुई आवाज से श्रोताओं के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई और छत्तीसगढ़ की संस्कृति का गौरव बढ़ाया है उन्होंने आगे कहा कि अपनी लगन,मेहनत और छत्तीसगढ़ के लोगों के आशीर्वाद से मुम्बई में जी इंटरटेनमेंट लिमिटेड और गिव इंडिया फाउंडेशन के तहत आयोजित “बोर्न टू शाइन” प्रतियोगिता में उन्होंने जीत हासिल की है। उनके इस उपलब्धि से समूचा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है साहू ने बाल गायिका आरू साहू के उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!