रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर के एक होटल में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- पंकज साहू ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मकान नंबर 165 नई बस्ती जाट खेडी बागमुगलिया थाना मिरसौद जिला भोपाल (म.प्र.) का निवासी है। प्रार्थी अपने मौसा कृष्णा साहू, मामा अर्जुन साहू तथा नीरज सिंह रावत के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाशिवपुराण गुढ़ियारी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में टेन्ट डेकोरेशन का कार्य के लिये 04 नवम्बर 2022 को होटल यात्रीक इन में रूके थे।

नीरज रावत दिनांक 16 नवम्बर को प्रार्थी के साथ होटल में रूकने आया था, नीरज रावत जो ग्वालियर का रहने वाला बताया था, नीरज रावत नागपुर कार्यक्रम में प्रार्थी को मिला था, और साथ में काम कर रहा था, तो उसे प्रार्थी रायपुर काम करने के लिये साथ में लाया था, कि सुबह प्रार्थी के मौसा कृष्णा साहू देखे कि उनका बैग खुला था,

जिसमें 2,50,000 रूपये नगद रखा हुआ था, बैग में देखे तो उसमें 2,50,000 रूपये नहीं थे, जिसे नीरज रावत चोरी कर भाग गया और प्रार्थी का टाईटन की घडी कीमती लगभग 25,000 रूपये को भी चोरी कर ले गया। जिस पर आरोपी नीरज रावत के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 345/22 धारा 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना व आरोपी के संबंध में प्रार्थी, उसके मौसा एवं मामा से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी नीरज रावत की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही उसके छिपने के हर संभावित ठिकानों में पतासाजी की जा रहीं थी।

इसी दौरान आरोपी की उपस्थिति ग्वालियर (म.प्र.) के उसके गृह ग्राम में होना पाये जाने से टीम के सदस्यों द्वारा ग्वालियर रवाना होकर आरोपी नीरज रावत की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया,

जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 37,000/- रूपये, 1 घड़ी, चोरी की रकम से क्रय की गई 1 ज्यूपीटर वाहन, 1 मोबाइल फोन तथा 1 सोने की अंगूठी जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी :- नीरज सिंह रावत पिता बाबूलाल सिंह रावत उम्र 21 साल निवासी ग्राम इटमा थाना करहिया जिला ग्वालियर (म.प्र.)।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!