बलौदाबाजारछत्तीसगढ

अवैध शराब बिक्री के मामले में 02 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पलारी में पुलिस को अवैध शराब बिक्री के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। एसएसपी दीपक कुमार झा के द्वारा दिए गए निर्देश के बाद थाना पलारी पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए,

पिछले कुछ दिनों से शराब विक्रेताओं के ऊपर नजर बना के रखे हुए थे। इसके बाद थाना पलारी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध रूप से शराब ले जाते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा लिया गया। यहां पूरा मामला थाना पलारी का है।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार उक्त दोनों व्यक्ति को ग्राम रोहाशी से ग्राम वटगन की ओर बजाज पल्सर मोटरसाइकल में 85 पाव अवैध देशी मसाला शराब बेचने को लेकर जा रहे थे तभी पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34/2 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायलय में पेश करने की कारवाई की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!