रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में बदले गए दो जिलों के कलेक्टर , IAS अधिकारियों का तबादला

बलरामपुर में पंडो जनजाति की मौत और जशपुर में दिव्यांग छात्रावास में नाबालिग के साथ दुष्कर्म बनी वजह

रायपुर न्यूज़ आज पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इनमें जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे को मंत्रालय में शिफ्ट करते हुए विशेष सचिव, जल संसाधन विभाग नियुक्त किया गया है. वहीं बीजापुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल को जशपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है सामान्य प्रशासन विभाग की ओर सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह की ओर से सोमवार को जारी आदेश में अपर कलेक्टर रायगढ़ राजेंद्र कुमार कटरा को बीजापुर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है. इसके अलावा मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोरबा कुंदन कुमार को कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज नियुक्त किया गया है. वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज इंदरजीत सिंह चंद्रवाल को उपसचिव, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग नियुक्त किया गया है माना जा रहा है कि जशपुर में दिव्यांग छात्रावास में दुष्कर्म मामले में जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे हटाते हुए जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं पंडो जनजाति के लोगों की मौत के बढ़ते आँकड़ों पर बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल हटाते हुए संस्कृति एवं पर्यटन विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!